फ्रांस की क्रान्ति - से पूर्व फ्रांस की स्थिति
BA-I-History-II
प्रश्न 18. फ्रांस की क्रान्ति से पूर्व फ्रांस की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर - फ्रांस में क्रान्ति से पूर्व की व्यवस्था को 'पुरातन व्यवस्था' (Ancient Regime) कहते हैं। राज्यक्रान्ति के विस्फोट से पूर्व वहाँ की
राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक दशा अत्यन्त दयनीय थी।
फ्रांस में निरंकुश राजतन्त्र था तथा राजा को असीमित अधिकार प्राप्त थे। सम्पूर्ण
समाज विशेषाधिकारों के आधार पर विभाजित था। पादरियों तथा सामन्तों को समाज में
सम्मानजनक स्थान प्राप्त था, जबकि जन-साधारण
वर्ग की स्थिति निम्न थी। दीर्घकालीन व खर्चीले वैदेशिक युद्धों, राजदरबार के अपव्यय और दोषपूर्ण कर प्रणाली के
कारण फ्रांस की आर्थिक दशा अस्त-व्यस्त हो गई थी। फ्रांस के लोगों को धार्मिक
स्वतन्त्रता प्राप्त नहीं थी। प्रोटेस्टैण्ट लोगों पर अत्याचार किया जाता था।
फ्रांस में वैयक्तिक स्वतन्त्रता का अभाव था। विचारों की अभिव्यक्ति तथा प्रकाशन
की स्वतन्त्रता नहीं थी। संक्षेप में, फ्रांस में अराजकता का वातावरण व्याप्त था।
प्रश्न 18. फ्रांस की क्रान्ति से पूर्व फ्रांस की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
अथवा '' 1789 ई. में फ्रांस
की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं धार्मिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर - फ्रांस में क्रान्ति से पूर्व की व्यवस्था को 'पुरातन व्यवस्था' (Ancient Regime) कहते हैं। राज्यक्रान्ति के विस्फोट से पूर्व वहाँ की
राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक दशा अत्यन्त दयनीय थी।
फ्रांस में निरंकुश राजतन्त्र था तथा राजा को असीमित अधिकार प्राप्त थे। सम्पूर्ण
समाज विशेषाधिकारों के आधार पर विभाजित था। पादरियों तथा सामन्तों को समाज में
सम्मानजनक स्थान प्राप्त था, जबकि जन-साधारण
वर्ग की स्थिति निम्न थी। दीर्घकालीन व खर्चीले वैदेशिक युद्धों, राजदरबार के अपव्यय और दोषपूर्ण कर प्रणाली के
कारण फ्रांस की आर्थिक दशा अस्त-व्यस्त हो गई थी। फ्रांस के लोगों को धार्मिक
स्वतन्त्रता प्राप्त नहीं थी। प्रोटेस्टैण्ट लोगों पर अत्याचार किया जाता था।
फ्रांस में वैयक्तिक स्वतन्त्रता का अभाव था। विचारों की अभिव्यक्ति तथा प्रकाशन
की स्वतन्त्रता नहीं थी। संक्षेप में, फ्रांस में अराजकता का वातावरण व्याप्त था।
अध्ययन की सुविधा की दृष्टि से क्रान्ति से पूर्व फ्रांस की स्थिति को
निम्नांकित शीर्षकों में विभाजित किया जा सकता है
(1) राजनीतिक स्थिति,
(II) आर्थिक स्थिति,
(iii) सामाजिक स्थिति, तथा
(IV) धार्मिक स्थिति।
(1) राजनीतिक स्थिति
राजतन्त्र की निरंकुशता फ्रांसीसी राजनीतिक व्यवस्था की सबसे प्रमख विशेषता
थी। निरंकुशता की इस परम्परा को स्थापित करने वाला लुई चौदहवाँ था, जिसने 1661 से 1715 ई. तक फ्रांस पर
शासन किया। इस दीर्घ अवधि में उसने स्थायी सेना का गठन किया, सामन्तों का कठोरतापूर्वक दमन किया, उन्हें प्रशासनिक अधिकारों से वंचित किया तथा
प्रशासन तन्त्र का पूर्ण केन्द्रीकरण किया। उसके प्रयासों के फलस्वरूप फ्रांस के
राजा के हाथों में असीम अधिकारों का संकेन्द्रण हो गया। वह कार्यकारिणी, विधायिनी तथा न्यायिक, सभी शक्तियों का स्वामी था। प्रशासन पर राजा का नियन्त्रण
इतना व्यापक था कि वह कोई भी कानून बना सकता था, किसी भी प्रकार का कर लगा सकता था, युद्ध की घोषणा कर सकता था और महत्त्वपूर्ण मुकदमों पर
स्वयं निर्णय ले सकता था। लुई चौदहवें के उत्तराधिकारी-लुई पन्द्रहवाँ और लुई
सोलहवाँ, दोनों पूर्णतया अयोग्य
थे। लुई पन्द्रहवाँ केवल कमजोर ही नहीं, बल्कि विलासी और फ्रांस तथा अपने हितों के प्रति भी लापरवाह सिद्ध हुआ। उसके शासनकाल
में वर्साय विलासिता और षड्यन्त्रों का केन्द्र बन गया। उसके उत्तराधिकारी लुई सोलहवें के शासनकाल
में स्थिति और भी बिगड़ गई। उसमें न तो स्वयं निर्णय ले सकने की क्षमता थी और न ही वह किसी दूसरे की सलाह को समझ सकता था। राज्य की समस्याओं में उसको
कोई विशेष रुचि नहीं थी। फलतः लुई पन्द्रहवें और लुई सोहलवें की लापरवाही और
अयोग्यता के कारण फ्रांस का प्रशासन एकदम अस्त-व्यस्त हो गया। निरंकुश राजतन्त्र,
जो अभी तक फ्रांस की राजनीतिक व्यवस्था की
मुख्य विशेषता थी, वह अब बदली हुई
परिस्थिति में अभिशाप बन गई।
पुरातन युग के फ्रांस की राजनीतिक व्यवस्था में कोई संसदीय संस्था नहीं थी। यह
बात ठीक है कि इंग्लैण्ड की पार्लियामेण्ट की तरह फ्रांस में भी एक संसदीय संस्था
थी, जिसे 'स्टेट्स जनरल' कहते थे। किन्तु 1614 ई. के पश्चात् 175 वर्षों से इसका कोई अधिवेशन नहीं हुआ था और राजा मनमाने ढंग से शासन कर रहा
था। व्यक्तिगत स्वतन्त्रता का तो नामोनिशान नहीं था। एक प्रकार का वारण्ट (Lettre
de Cachet) जारी कर किसी व्यक्ति को
कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता था और बिना मुकदमा चलाए ही उसे जल में रखा जा सकता
था। सरकारी पदों पर नियुक्ति योग्यता के आधार पर न करके जन्म या क्रय-शक्ति के
आधार पर की जाती थी। ऐसे सभी कर्मचारी भ्रष्ट तथा निकम्मे होते थे।
इसी प्रकार फ्रांस की कानूनी व्यवस्था में एकरूपता का अभाव था। वहाँ विभिन्न
क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कानून लागू थे। इन कानूनों के अनुसार जो बात एक जगह
वैध मानी जाती थी, वही दूसरी जगह
अवैध मानी जाती थी। इस कारण न्याय प्रशासन के क्षेत्र में सर्वत्र अराजकता व्याप्त
थी। प्रान्तों में केन्द्र का नियन्त्रण शिथिल पड़ गया था।
(II) आर्थिक स्थिति
18वीं शताब्दी में फ्रांस की आर्थिक दशा जर्जर हो चुकी थी। लुई चौदहवें की
युद्ध-पिपासा ने फ्रांस को कंगाल कर दिया। इसके अतिरिक्त लुई चौदहवें ने पेरिस से 12
मील दूर वर्साय में एक भव्य महल का निर्माण
करवाया था। इस महल के निर्माण में करोड़ों डॉलर खर्च हुए थे। लुई चौदहवें का
उत्तराधिकारी लुई पन्द्रहवाँ अयोग्य तथा विलासी था। उसने ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार
युद्ध और सप्तवर्षीय युद्ध में भाग लेकर फ्रांस की वित्तीय स्थिति को और भी शोचनीय
बना दिया। लई पन्द्रहवें के पश्चात लई सोलहवें ने फ्रांस की बागडोर सँभाली। जब लुई
सोलहवाँ फ्रांस की गद्दी पर बैठा, उस समय फ्रांस
दिवालियेपन के कगार पर खड़ा था। परन्तु फिर भी फ्रांस ने अमेरिका के स्वतन्त्रता
युद्ध में भाग लिया और युद्ध में अत्यधिक व्यय के कारण फ्रांस पर और भी अधिक ऋण का
भार हो गया। इसके अतिरिक्त लुई सोलहवें की रानी मेरी अन्तायनेत अत्यन्त अपव्ययी
थी।
उसने उस समय भी अपने वैभव और विलासिता में कोई कटौती नहीं की जबकि फ्रांस का
आर्थिक ढाँचा जर्जर हो चुका था। फ्रांस की आर्थिक स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि वह
ऋण का ब्याज देने में भी असमर्थ हो गया था। एक अनुमान के अनुसार राष्ट्रीय आय का
लगभग आधा भाग तो ऋणों का ब्याज चुकाने में ही चला जाता था। अतः विवश होकर लुई
सोलहवें ने 1787 ई. में
प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सभा (Council of Notables) बुलाई। इस सभा के पास भी फ्रांस की आर्थिक स्थिति सुधारने
का कोई समाधान नहीं था। एकमात्र समाधान यह हो सकता था कि विशेषाधिकार सम्पन्न और
कर-मुक्त लोगों पर कर लगाया जाए। लेकिन प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सभा के सदस्य
विशेषाधिकार वर्ग के लोग ही थे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि स्टेट्स जनरल के
माध्यम से ही राज्य को कर लगाने का अधिकार है। लेकिन कठिनाई यह थी कि पिछले 175 वर्षों से इस संसदीय सभा का कोई अधिवेशन नहीं
हुआ था और दूसरा विकल्प भी नजर नहीं आ रहा था। समस्या को टालने का एक ही तरीका
था-स्टेट्स जनरल का अधिवेशन बुलाना।
5 मई, 1789 को वर्साय में
स्टेट्स जनरल का ऐतिहासिक अधिवेशन प्रारम्भ हुआ और इसकी बैठक ने क्रान्ति का मार्ग
प्रशस्त किया। इसके अतिरिक्त फ्रांस की कर व्यवस्था भी अत्यन्त दोषपूर्ण थी। कर दो प्रकार के
थे—प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष।
प्रत्यक्ष कर जागीर, व्यक्तिगत
सम्पत्ति व आय पर लगाए जाते थे। किन्तु चर्च के पदाधिकारी व सामन्त इन करों से
मुक्त रहते थे। इसलिए करों का भार मुख्य रूप से जन-साधारण वर्ग पर पड़ता था। उस
समय फ्रांस में अनेक अप्रत्यक्ष कर भी लगाए जाते थे।
प्रायः अप्रत्यक्ष कर वसलने
के कार्य का ठेका दे दिया जाता था। ठेकेदार मनमाने ढंग से कर वसूलते थे। इससे जनता
तो असन्तुष्ट थी ही, राजकोष में भी
उचित धन नहीं जमा हो पाता था। इस स्थिति में फ्रांस के शासकों को मितव्ययता से काम
लेना चाहिए था, किन्तु वे ऐसा न
कर सके।
इस प्रकार स्पष्ट है कि राजनीतिक व्यवस्था के समान फ्रांस का आर्थिक ढाँचा भी
असमानता, स्वेच्छाचारिता व
अन्यायपूर्ण नियमों पर आधारित था। अतः फ्रांस की जनता द्वारा अन्यायपूर्ण नीतियों
का विरोध करना स्वाभाविक ही था।
(III) सामाजिक स्थिति
18वीं शताब्दी में फ्रांस की सामाजिक व्यवस्था का ढाँचा चरमरा गया था। इसमें
अनेक कुरीतियाँ तथा बुराइयाँ विद्यमान थीं। इनमें से अधिकांश परम्पराएँ सामन्त युग
से चली आ रही थीं, जो अठारहवीं
शताब्दी के अनुकूल नहीं थीं। तत्कालीन फ्रांसीसी समाज दो वर्गों में बँटा हुआ था—विशेषाधिकारयुक्त वर्ग तथा विशेषाधिकारहीन
वर्ग। विशेषाधिकारयुक्त वर्ग में पादरी तथा सामन्त आते थे, जिन्हें कई प्रकार की सुविधाएँ प्राप्त थीं। इन्हें कोई कर
नहीं चुकाना पड़ता था
और उच्च राजकीय पदों पर इनकी ही नियुक्ति की जाती थी। विशेषाधिकारहीन वर्ग में
मजदूर, कृषक, शिल्पकार आदि आते थे। इन लोगों को कोई
विशेषाधिकार प्राप्त नहीं था और ये लोग करों के बोझ से दबे हुए थे। इनका जीवन
अत्यन्त कष्टप्रद था।
संक्षेप में फ्रांसीसी समाज में प्रमुखतया तीन वर्ग थे, जिनको क्रमशः प्रथम स्टेट (First State), द्वितीय स्टेट (Second State) तथा तृतीय स्टेट (Third State) कहा जाता था।
(1) पादरी -
फ्रांस की पुरातन
ज्यवस्था में पादरी प्रथम स्टेट के अन्तर्गत आते थे। वे रोमन कैथोलिक चर्च के
अधिकारी होते थे। इस चर्च का अपना स्वतन्त्र संगठन, कानून, न्यायालय और
करारोपण के अधिकार थे। पादरी अत्यन्त धनी तथा शक्तिशाली थे। फ्रांस की कुल भूमि का
लगभग 1/5 भाग इनके अधीन था। इस
भूमि से उन्हें अत्यधिक आय प्राप्त होती थी। इसके अतिरिक्त वे किसानों से 'टाइथ' (Tithes) नामक कर वसूलते थे। फ्रांस की अन्य संस्थाओं की भाँति चर्च
में भी घोर भ्रष्टाचार व्याप्त था। बड़े पादरियों को धार्मिक कार्यों से कोई मतलब
नहीं रहता था। वे चर्च की सम्पत्ति का खुलेआम दुरुपयोग करते थे और भोग-विलास में
लिप्त रहते थे। इसके विपरीत छोटे पादरी अपनी स्थिति से सन्तुष्ट नहीं थे। वे समस्त
धार्मिक कर्त्तव्यों का निर्वाह करते थे, किन्त उनकी आय अत्यन्त कम थी। इसलिए वे उन बड़े पादरियों से घृणा करते थे
जिनके पास अपार सम्पत्ति थी, जो धार्मिक
कर्तव्यों का निर्वाह नहीं करते थे और ऐश्वर्यपूर्ण जीवन व्यतीत करते थे। छोटे
पादरियों को शोषित जन-साधारण के प्रति पूर्ण सहानुभूति थी।
(2) सामन्त -
विशेषाधिकार प्राप्त दूसरा वर्ग सामन्तों का था। चर्च के पदाधिकारियों के समान
वे भी करों से मुक्त थे। फ्रांस की कुल भूमि का चौथाई भाग इनके अधीन था, जिसकी आय से ये लोग विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत
करते थे। ये अपनी जागीर से हटकर वर्साय के महल में रहते थे। सामन्तों के भी दो
वर्ग थे- सैनिक सामन्त और न्यायाधीश। वे सामन्त जिनका सम्बन्ध पुराने सैनिक
परिवारों से था, सैनिक सामन्त की श्रेणी में आते थे। सैनिक
सामन्त भी दो प्रकार के थे-दरबारी सामन्त तथा प्रान्तीय सामन्त । दरबारी सामन्त
संख्या में कम थे। वे राजदरबार में रहते थे और अत्यन्त शान-शौकत व विलासिता का
जीवन व्यतीत करते थे। राजा के निकट सम्पर्क में रहने के कारण वे अत्यधिक शक्तिशाली
हो गए थे। प्रान्तीय सामन्त प्रान्तों में रहते थे, अतः इनकी स्थिति प्रभावशाली
नहीं थी। उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी।
सामन्तों का दूसरा वर्ग न्यायाधीशों का था। फ्रांस की पुरातन व्यवस्था में
पदों को खरीदा जा सकता था। ऐसे पदों को खरीदने पर उन्हें सामन्त होने का
प्रमाण-पत्र प्राप्त हो जाता था। इस वर्ग के सामन्त प्रमुख न्यायाधीश या पेरिस की
पार्लमाँ के सदस्य थे।
(3) जन-साधारण वर्ग-
फ्रांसीसी समाज में सबसे अधिक निम्न स्थिति जन-साधारण वर्ग
की थी, जिसे तृतीय स्टेट कहा जाता था। इस वर्ग में कृषक, मजदूर, शिल्पकार आदि आते थे। समाज में इस वर्ग की
संख्या बहुत अधिक थी, फिर भी इनका इतना शोषण व उत्पीड़न हुआ था कि
उन्हें पग-पग पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह वर्ग मुख्य रूप से तीन
भागों में विभक्त था
(i) मध्यम वर्ग
फ्रांस के मध्यम वर्ग को 'बुर्जुआ' कहते थे। इस वर्ग में
व्यापारी, डॉक्टर, वकील, दार्शनिक, साहित्यकार आदि आते थे, जिनके पास शिक्षा, धन व बुद्धि का अद्भुत समन्वय था। इन्होंने
व्यापार एवं बौद्धिक क्षेत्र में अपना एकाधिकार स्थापित कर लिया था। अक्सर ये
सामन्तों को धन उधार दिया करते थे। सरकार भी आवश्यकता पड़ने पर इनसे ऋण लिया करती
थी। परन्तु इन्हें किसी प्रकार का कोई विशेषाधिकार प्राप्त नहीं था। सम्पन्न और
सुयोग्य होते हुए भी ये सामन्तों और पादरियों के समान सामाजिक सम्मान से वंचित थे, अतः ये स्वयं को हीन अनुभव करते थे। ये लोग पुरातन व्यवस्था के घोर विरोधी थे।
(ii) कृषक -
कृषकों की आर्थिक दशा बड़ी शोचनीय थी। समस्त
करों का भार इन्हीं के कन्धों पर था। इनकी उपज का अधिकांश भाग करों के रूप में
निकल जाता था। इन्हें सामन्तों की चक्की पर आटा पिसाना होता था और अपनी शराब
बनवाने के लिए उसे जागीरदार की भट्टी का प्रयोग करना होता था, जिसके लिए उसे अतिरिक्त किराया देना होता था। कृषक जंगली जानवरों को भी नहीं
मार सकते थे, क्योंकि वे सामन्तों के शिकार के लिए सुरक्षित
थे। सामन्तों को उनकी फसल नष्ट करने का अधिकार था। ये राजा, सामन्त और पादरियों को कर देते थे। राज्य-कर की दर अनिश्चित थी। सरकारी
कर्मचारी कर वसूल करने में इन पर बर्बर
अत्याचार करते थे। इसके अतिरिक्त कृषकों को नजराना, भेंट एवं टोल टैक्स भी देना पड़ता था। कृषकों के पास न तो
रहने के लिए निवास थे, न पेट भरने के
लिए अनाज और न तन ढकने के लिए वस्त्र ही थे। इन्हें सामन्तों के यहाँ बेगार भी
करनी पड़ती थी। अत: इनकी दशा पशुओं से भी बदतर हो गई थी।
(iii) शिल्पकार-
फ्रांस में उस समय इनकी संख्या लगभग 25 लाख थी। शिल्पकार अनेक श्रेणियों में विभक्त
थे तथा प्रत्येक श्रेणी के अपने-अपने नियम थे। यह निर्धन वर्ग था और इन्हें सरकार
की ओर से किसी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं की जाती थी।
(IV) धार्मिक स्थिति-
फ्रांस में धार्मिक स्वतन्त्रता नहीं थी। बूक़ वंश के शासक रोमन कैथोलिक चर्च
के अनुयायी थे, अत: फ्रांस में
इस चर्च का पूर्ण प्रभुत्व स्थापित था। कैथोलिक चर्च के पास अपार धन-सम्पत्ति थी,
अत: उसके पादरी व अधिकारी विलासितापूर्ण जीवन
व्यतीत करते थे। फ्रांस में बड़ी संख्या में प्रोटेस्टैण्ट भी रहते थे, जिन्हें फ्रांस में 'ह्यगनोट' कहा जाता था।
हेनरी चतुर्थ ने इन्हें धार्मिक स्वतन्त्रता दे दी थी, किन्तु रिशेलू ने ह्यूगनोटों पर अत्यधिक अत्याचार किए। लुई
चौदहवें ने भी ह्यूगनोटों के सभी विशेषाधिकारों को समाप्त कर दिया तथा उनकी
धार्मिक स्वतन्त्रता को छीन लिया। फ्रांस में यहूदियों पर भी अत्याचार किए जाते
थे।
उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट है कि फ्रांस की राज्यक्रान्ति के प्रारम्भ होने
से पूर्व फ्रांस की राजनीतिक, सामाजिक एवं
आर्थिक दशा पूर्ण रूप से क्षीण हो चुकी थी। उसमें सुधार किया जाना असम्भव था।
वस्तुतः देश के ढाँचे में आमूलचूल परिवर्तनों की आवश्यकता थी, जो केवल क्रान्ति के पश्चात् ही सम्भव थे।
IN ENGLISH
MJPRU STUDY POINT, M.J. P.R.U., B.A.I, History II
IN ENGLISH
Question 18. Before the French
Revolution, describe the political, social, economic and religious situation of
France.
Or describe the political,
economic, social and religious situation of France in 1789 AD.
Answer - The system before the
revolution in France is called 'Ancient Regime'. Prior to the eruption of the
state revolution, the political, social, economic and religious situation there
was extremely pathetic. France had an autocratic monarchy and the king had
unlimited powers. The entire society was divided on the basis of privileges.
The clergy and the feudal lords had a respectable place in the society, while
the status of the common people was low. France's economic condition was
disrupted due to long and expensive foreign wars, wastage of the court and
faulty tax system. The people of France did not enjoy religious freedom.
Protestant people were tortured. France lacked personal freedom. There was no
freedom of expression and publication of ideas. In short, an atmosphere of
anarchy prevailed in France.
The position of France before the
revolution can be divided into the following headings for the convenience of
study.
·
Political status, (II) Economic status, (iii)
Social status, and (IV) Religious status.
Political status:- The
autocracy of the monarchy was the most prominent feature of the French
political system. Louis Fourteenth was the founder of this tradition of
autocracy, who ruled France from 1661 to 1715 AD. During this long period, he
formed a permanent army, rigorously suppressed the feudal lords, deprived them
of administrative rights and fully centralized the administration system. His
efforts resulted in the concentration of infinite rights in the hands of the
King of France. He was the executive, legislative and judicial, the lord of all
powers. The king's control over the administration was so broad that he could
enact any law, impose any form of tax, declare war and decide on important
cases himself. The successors of Louis Fourteenth — Louis Fifteenth and Louis
Sixteenth — were both completely unfit. Louis Fifteenth proved to be not only
weak, but also luxuriant and careless towards France and his own interests.
Versailles luxury under his reign
And became the center of
conspiracies. The situation worsened further during the reign of his successor
Louis XVI. He neither had the ability to decide on his own
Nor could he understand anyone
else's advice. He had no particular interest in the problems of the state. As a
result, due to the negligence and disqualification of Louis XIV and Louis XVI,
the French administration became completely disrupted. The autocratic monarchy,
which until now was the main feature of the French political system, now became
a curse in the changed situation.
There was no parliamentary
institution in the political system of France of the ancient era. It is true
that, like the Parliament of England, there was a parliamentary institution in
France, which was called 'States General'. But after 1614 AD, there was no session
for 175 years and the king was ruling arbitrarily. There was no sign of
personal freedom. By issuing a type of " Lettre de Cachet, a person could be
arrested at any time and kept in water without trial. Appointment to government
posts was done on the basis of birth or purchasing power rather than on merit.
All such employees were corrupt and worthless.
Similarly, there was a lack of
uniformity in the legal system of France. There were different types of laws in
different areas. According to these laws, what was considered legitimate in one
place, was considered illegal in another place. Due to this, there was anarchy
everywhere in the field of administration of justice. The control of the center
was relaxed in the provinces.
(II) Economic situation :-
In the 18th century, the economic condition of France was dilapidated. The
Battle of Louis XIV conquered France. Additionally Louis XVI built a grand
palace at Versailles, 12 miles from Paris. Millions of dollars were spent in
the construction of this palace. Louis XIV's successor Louis was fifteenth inept
and luxuriant. He made France's financial situation even more miserable by
participating in Austria's succession war and the Seven Year War. After the
fifteenth, the sixteenth took over the reins of France. When Louis XVI sat on
the throne, France was on the verge of bankruptcy. But even then France
participated in the American War of Independence and due to excessive
expenditure in the war, France was burdened with more debt. In addition, the
queen of Louis XVI was extremely wasteful. He did not cut his splendor and
luxury even when the economic structure of France was dilapidated. France's
economic condition had deteriorated so much that it was unable to pay loan
interest. According to an estimate, about half of the national income used to
go towards paying interest on loans. Hence, Louis Sixteenth convened the
Council of Notables in 1787 AD. This assembly also had no solution to improve
France's economic situation. The only solution could have been to tax the privileged
and tax-free. But the members of the assembly of dignitaries were people from
the privileged class. He made it clear that the state has the right to tax
through the States General. But the difficulty was that there was no session of
this parliamentary assembly for the last 175 years and there was no other
option. The only way to avoid the problem was to call a session of the States
General. On 5 May 1789, the historic session of the States General began in
Versailles and its meeting paved the way for the revolution.
In addition, France's tax system
was also very defective. Taxes were of two types - direct and indirect. Direct
taxes were levied on the estate, personal property and income. But church
officials and nobles were free from these taxes. Therefore, the burden of taxes
mainly fell on the common people. Many indirect taxes were also levied in
France at that time. Often, the contract for indirect tax wasting was given.
Contractors used to collect tax arbitrarily. The public was dissatisfied with
this, even the treasury could not deposit proper money. In this situation the
rulers of France should have acted frugally, but they could not do so.
It is thus clear that the
economic structure of France, like the political system, was also based on inequality,
arbitrariness and unjust rules. Therefore, it was only natural for the French
people to oppose the unjust policies.
(III) Social status :- In
the 18th century, the structure of France's social system was broken. There
were many evils and evils in it. Most of these traditions date back to the
feudal era, which were not compatible with the eighteenth century. The
erstwhile French society was divided into two classes - the privileged class
and the privileged class. The privileged class consisted of clergy and
feudatories, who had many facilities. They did not have to pay any tax
And they were appointed to higher
state posts. The privileged class consisted of laborers, farmers, craftsmen
etc. These people were not privileged and were burdened with taxes. His life
was very annoying.
In short, there were mainly three
classes in French society, which were called First State, Second State and
Third State respectively.
(1) Pastor - In the
ancient era of France, the clergy came under the first state. They were officers
of the Roman Catholic Church. This church had its own independent organization,
law, courts and taxation rights. The clergy were very rich and powerful. About
1/5 of the total land of France was under them. They used to get a lot of
income from this land. In addition, he used to collect taxes called 'Tithes'
from the farmers. Like other French institutions, there was rampant corruption
in the church. Elder priests were not concerned with religious work. They used
to misuse church property openly and indulged in indulgence. In contrast, the
younger clergy were not content with their position. He performed all religious
duties, but his income was very low. Therefore they hated the big priests who
had immense wealth, who did not perform religious duties and lived a life of
grace. The younger clergy had full sympathy for the exploited masses.
(2) Feudal - The
privileged second class was that of feudal lords. Like the office bearers of
the church, they were also exempt from taxes. One-fourth of the total land of
France was under their income, from whose income these people lived a luxurious
life. He lived in the palace of Versailles, moving away from his estate. There
were also two classes of feudatories - military feudal and judges. Those
feudals belonging to the old military families were in the category of military
feudal. There were also two types of military feudal - court feudal and
provincial feudal. The courtiers were few in number. He lived in the court and
lived a life of great pride and luxury. They became very powerful due to their
close contact with the king. The provincial nobles lived in the provinces, so
their condition was not effective. Their financial condition was also not good.
The second class of feudatories
was the judges. In the archaic system of France, posts could be purchased. On
purchasing such posts, they used to get the certificate of feudalism. The
feudal chief of this class was a judge or member of the Parliaments of Paris.
(3) People-class: In
French society, the lowest status was of the general class, which was called
the third state. Farmers, laborers, craftsmen etc. used to come in this class.
The number of this class in the society was very high, yet they were so
exploited and oppressed that they had to face difficulties on foot. This class
was mainly divided into three parts.
(i) Middle Class — The
middle class of France was called 'bourgeoisie'. This class consisted of
businessmen, doctors, lawyers, philosophers, litterateurs, etc., who had
amazing coordination of education, wealth and intelligence. He established his
monopoly in business and intellectual field. Often they used to lend money to
the feudal lords. The government also used to take loans from them when needed.
But he had no privileges of any kind. Despite being rich and capable, they were
deprived of social respect like feudal priests and so they felt inferior. These
people were strongly opposed to the archaic system.
(ii) Farmers - The
economic condition of the farmers was very lamentable. The burden of all taxes was
on his shoulders. Most of their produce was passed on as taxes. He had to grind
flour at the feudal mill and use the vassal's furnace to make his wine, for
which he had to pay extra rent. Farmers don't even have wild animals
Could kill, because they were
safe for hunting feudal lords. The feudal lords had the right to destroy their
crops. These kings used to tax the feudal and the clergy. The state-tax rate
was uncertain. They were brutally tortured by government employees in
collecting taxes. Apart from this, the farmers also had to pay the garnishment,
tribute and toll tax. Farmers neither had residences to live in, nor grain to
fill their stomachs, nor clothes to cover their bodies. They also had to do
forced labor with the feudal lords. Hence their condition became worse than
animals.
(iii) Craftsmen - At the
time, the number of craftsmen in France was about 2.5 million. The craftsmen
were divided into several categories and each category had its own rules. It
was a poor class and they were not provided any kind of facilities by the
government.
(IV) Religious status -
France did not have religious freedom. The rulers of the Buk dynasty were
followers of the Roman Catholic Church, so this church was fully established in
France. The Catholic Church had immense wealth, so its clergy and officials
lived a luxurious life. There were also a large number of Protestants in
France, who were called 'Hygnot' in France. Henry IV granted them religious
freedom, but Richelieu persecuted the Huguenots with great persecution. Louis
Fourteenth also abolished all privileges of Huguenots and stripped them of
their religious freedom. Jews were also persecuted in France.
It is clear from the above
discussion that the political, social and economic condition of France had
completely eroded before the start of the French Revolution. It was impossible
to improve it. In fact there was a need for radical changes in the structure of
the country, which were possible only after the revolution.
MJPRU STUDY POINT, M.J. P.R.U., B.A.I, History II
Comments
Post a Comment