सप्तवर्षीय युद्ध - कारण

B.A.I, History II / 2020 
प्रश्न 61. सप्तवर्षीय युद्ध से आप क्या समझते हैं ? इसके कारण बताइए।
उत्तर - अमेरिका में ग्रेट ब्रिटेन तथा फ्रांस की बस्तियों की सीमाएँ निश्चित नहीं थीं। दोनों ही देश अपनी-अपनी शक्ति बढ़ाने में लगे थे। इसी समय 1756 से 1763 ई. तक यूरोप के देशों में शक्ति विस्तार के लिए युद्ध छिड़ गया। यह युद्ध सात वर्ष तक चला, इसलिए इसे सप्तवर्षीय युद्ध कहते हैं। इस युद्ध के अन्तर्गत अमेरिका में अंग्रेजों व फ्रांसीसियों के मध्य औपनिवेशिक युद्ध हुए। इन युद्धों में अंग्रेजों ने फ्रेंच उपनिवेशों पर अधिकार करके अमेरिका से फ्रांस की शक्ति का अन्त कर दिया।

सप्तवर्षीय युद्ध के कारण

सप्तवर्षीय युद्ध के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे
(1) सर्वप्रथम कारण मारिया थेरेसा का साइलेशिया पर पुनः विजय प्राप्त करना, यूरोपीय राजनीति में ऑस्ट्रिया के साम्राज्य की प्रतिष्ठा पुनः स्थापित करना और प्रशा के पराभव के लिए तैयार होना था। उधर प्रशा का शासक फ्रेड्रिक महान भी साइलेशिया पर अपना आधिपत्य बनाए रखने और हैप्सबर्ग वंश के प्रभाव को न बढ़ने देने के लिए कृत संकल्प था। अत: ऑस्ट्रिया और प्रशा के मध्य शत्रुता हो गई।
(2) सप्तवर्षीय युद्ध का दूसरा कारण फ्रांस और इंग्लैण्ड के मध्य परम्परागत व्यापारिक प्रतिद्वन्द्विता और शत्रुता थी, जिसके फलस्वरूप पहले से इन दोनों देशों के मध्य औपनिवेशिक युद्ध प्रारम्भ हो चुके थे।
(3) इस युद्ध का एक कारण मारिया थेरेसा की फ्रांस और रूस के साथ वर्साय की सन्धि थी, जिसके कारण इंग्लैण्ड ने अपनी रक्षा के लिए प्रशा के साथ वेस्टमिन्स्टर की सन्धि की।
(4) सप्तवर्षीय युद्ध का एक और कारण प्रशा द्वारा 1757 ई. में सैक्सनी प्रान्त पर आक्रमण था, जिससे अपने-अपने राज्यों की सुरक्षा के प्रति आशंकित होकर रूस तथा स्वीडन ऑस्ट्रिया के साथ मिल गए और इस प्रकार गृह युद्ध प्रारम्भ हो गया।

Comments

Important Question

गोपालकृष्ण गोखले के राजनीतिक विचार

ऋणजल धनजल - सारांश

अमेरिका और ब्रिटेन की दलीय व्यवस्था की तुलना

व्यवहारवाद- अर्थ , विशेषताएँ तथा महत्त्व

नौकरशाही का अर्थ,परिभाषा ,गुण,दोष

सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी पत्र में अन्तर

राजनीति विज्ञान का अर्थ और परिभाषा

संस्मरण का अर्थ और परिभाषा

रिपोर्ताज का अर्थ एवं परिभाषा

आलेखन/प्रारूपण का अर्थ-नियम,विशेषताएँ